बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत
रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति की माैत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मंडलाटोला गांव निवासी विंदेश वर्मा अपनी पत्नी साक्षी वर्मा को लेकर बाइक से पोंडी स्थित अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहे थे। अभी वह पोंड के पास पहुंचे ही थे कि रायपुर -जबलपुर नेशनल हाईवे पर सामने से आई तेज यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से उछलकर नीचे गिर गए और बस साक्षी की ऊपर चढ़ गई। आमने -सामने हुई इस भिड़ंत में पति-पत्नी दोनाें की ही मौके मौत हो गई। हादसा होते देख लोगों ने बस को घेर लिया और ड्राइवर को पकड़ कर नीचे घसीट लाए। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और उन्होंने बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बस कांकेर कंपनी की थी और रायपुर से जबलपुर जा रही थी। देवास-उज्जैन रोड पर दुदर्शी के पास गुरुवार सुबह एक...