बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति की माैत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंडलाटोला गांव निवासी विंदेश वर्मा अपनी पत्नी साक्षी वर्मा को लेकर बाइक से पोंडी स्थित अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहे थे। अभी वह पोंड के पास पहुंचे ही थे कि रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर सामने से आई तेज यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से उछलकर नीचे गिर गए और बस साक्षी की ऊपर चढ़ गई। आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में पति-पत्नी दोनाें की ही मौके मौत हो गई। हादसा होते देख लोगों ने बस को घेर लिया और ड्राइवर को पकड़ कर नीचे घसीट लाए। 

इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और उन्होंने बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बस कांकेर कंपनी की थी और रायपुर से जबलपुर जा रही थी।

देवास-उज्जैन रोड पर दुदर्शी के पास गुरुवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 8 बच्चे घायल हो गए। बस बच्चों काे लेकर स्कूल जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस नरवर से आगे दुदर्शी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। बच्चों को मामूली चोट आने पर प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया

नेहरू नगर चौक के पास रांग साइड से आ रही बाइक को देखकर हड़बड़ाए बस चालक ने मंगलवार को डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे लोडिंग टैंपों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक सुपेला निवासी विनोद जायसवाल बस छोड़कर भाग निकला, हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बस रायपुर से दुर्ग बघेरा की ओर जा रही थी

मृतकों की आर्थिक स्थिति को देखकर एडिशनल एसपी विजय पांडेय ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार सहायता राशि दिलाने की घोषणा की है।

Comments

Popular posts from this blog

北京地产大亨任志强被纪委调查 此前曾发文批习近平

النفط الليبي: لماذا تدفع حكومة طرابلس رواتب أفراد الجيش الذي يحاصرها؟

Седьмой случай смерти от вейпа зафиксировали в США