Posts

Showing posts from November, 2018

रोहित के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का गेम प्लान शॉर्टपिच और इनस्विंग गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी-20 सीरीज में विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा को रोकने का गेमप्लान बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नॉथन कुल्टरनाइल ने कहा- हम इनस्विंगर और शॉर्ट लेंथ गेंदों से रोहित का विकेट लेने की कोशिश करेंगे। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को गाबा में खेलेगा। रोहित का ऑस्ट्रेलिया में औसत 62.31 रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले आठ साल में रोिहत ने ऑस्ट्रेलिया में 62.31 की औसत से 810 रन बनाए हैं। कुल्टरनाइल ने कहा- रोहित अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। उनका रिकॉर्ड ही उनकी कहानी कहता है। पूरी दुनिया में उनका अच्छा रिकॉर्ड है। निश्चित रूप से सभी की निगाहें उन पर रहेंगी। मैं उन्हें शॉर्ट गेंदें डालूंगा । लेकिन, हमें भी उनके खिलाफ नई गेंद से कुछ सफलताएं मिली हैं। मुझे लगता है कि जेसन बेहरेनड्रॉफ ने पिछली बार हुए मुकाबले में उन्हें आउट किया था। हम एक बार फिर जल्द ही उनका विकेट लेने की कोशिश करेंगे। जेसन ने पिछले मुकाबले में लिए थे 4 विकेट गुवाहाटी में पिछले साल खेले गए टी-20 में जेसन ने भारत के 4 बल...