रोहित के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का गेम प्लान शॉर्टपिच और इनस्विंग गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी-20 सीरीज में विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा को रोकने का गेमप्लान बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नॉथन कुल्टरनाइल ने कहा- हम इनस्विंगर और शॉर्ट लेंथ गेंदों से रोहित का विकेट लेने की कोशिश करेंगे। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को गाबा में खेलेगा।
रोहित का ऑस्ट्रेलिया में औसत 62.31
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले आठ साल में रोिहत ने ऑस्ट्रेलिया में 62.31 की औसत से 810 रन बनाए हैं।
कुल्टरनाइल ने कहा- रोहित अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। उनका रिकॉर्ड ही उनकी कहानी कहता है। पूरी दुनिया में उनका अच्छा रिकॉर्ड है। निश्चित रूप से सभी की निगाहें उन पर रहेंगी। मैं उन्हें शॉर्ट गेंदें डालूंगा।
लेकिन, हमें भी उनके खिलाफ नई गेंद से कुछ सफलताएं मिली हैं। मुझे लगता है कि जेसन बेहरेनड्रॉफ ने पिछली बार हुए मुकाबले में उन्हें आउट किया था। हम एक बार फिर जल्द ही उनका विकेट लेने की कोशिश करेंगे।
जेसन ने पिछले मुकाबले में लिए थे 4 विकेट
गुवाहाटी में पिछले साल खेले गए टी-20 में जेसन ने भारत के 4 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा था। इनमें रोहित और कोहली भी शामिल थे। हालांकि, पीठ की चोट के चलते वे ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। कुल्टरनाइल को उम्मीद है कि टी-20 सीरीज में शामिल किए जाने के बाद वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कुल्टरनाइल ने कहा, "हर कोई जानता है कि शुरुआती स्पेल के लिए जेसन शानदार बॉलर हैं। वे यहां स्विंग कराएंगे। उम्मीद करते हैं कि बुधवार को भी स्विंग के लिए मौसम कुछ अनुकूल रहेगा। शुरुआत में स्विंग मिलेगी। उम्मीद है कि हम अपने मौकों को भुनाएंगे, क्योंकि वे (जेसन) कुछ ना कुछ करेंगे।"
रोहित शर्मा का मानना है कि घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अपनी लंबाई का फायदा तो मिलेगा, लेकिन मेजबान टीम चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, रोहित स्वीकारते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में तेज पिचों का सामना करना मुश्किल होगा। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर का ब्रिसबेन में होने वाले पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से शुरू होगा।
घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हैं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज
रोहित ने कहा, 'भारत पर्थ और ब्रिसबेन में हमेशा खेलता रहा है। दोनों मैदानों की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास लंबे गेंदबाज हैं, उनके लिए ये परिस्थितयां मुफीद हैं। वे इनका फायदा उठाते हैं।' इस सीरीज में टीम इंडिया पर्थ में 14 से 18 दिसंबर तक दूसरा टेस्ट खेलेगी।
हालांकि, रोहित ने दावा किया, 'भारतीय बल्लेबाज सामान्यतया उनके जैसे लंबे नहीं हैं, इसलिए हमारे लिए यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा, लेकिन इस बार हमारी टीम चीजों को बदलने के लिए दृढ़ संकल्प है। हम चुनौती स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।'

Comments
Post a Comment