Posts

Showing posts from December, 2018

दिलीप कुमार की आज भी नज़र उतारती हैं सायरा बानो

हिंदी सिनेमा ने यूँ तो एक से एक कई शानदार अभिनेता दिए हैं लेकिन दिलीप कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी बात ही कुछ और है. आज उन्हीं बेमिसाल अभिनेता दिलीप कुमार का 96 वां जन्मदिन है. फ़िल्मों से बरसों से दूर होने के बावजूद दिलीप साहब के दुनिया भर में आज भी लाखों करोड़ों प्रशंसक हैं. उन प्रशंसकों में सबसे ज़्यादा उनका कोई प्रशंसक है तो वो हैं उनकी पत्नी सायरा, जो उनकी बचपन से दीवानी रही हैं. हालांकि सायरा बानो स्वयं लोकप्रिय नायिका रही हैं और अपनी जंगली, अप्रैल फूल, पड़ोसन , झुक गया आसमान, पूरब और पश्चिम, विक्टोरिया नंबर 203, आदमी और इंसान तथा ज़मीर जैसी बहुत सी फिल्मों के लिए जानी जाती रही हैं. लेकिन दिलीप कुमार से शादी के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन उन्हीं को समर्पित कर दिया. पिछले कई वर्षों से तो वह दिलीप साहब के हर दुःख सुख में साए की तरह उनके साथ रहती हैं. दिलीप साहब के 96 वें जन्मदिन के अवसर पर हमने उनसे एक विशेष बातचीत की. आप इस बार 11 दिसम्बर को दिलीप साहब का यह 96 वां जन्म दिन कैसे मनाने जा रही हैं ? कुछ ख़ास समारोह तो नहीं कर रहे इस बार. क्योंकि उनकी सेहत पिछले दिनों का...