दिलीप कुमार की आज भी नज़र उतारती हैं सायरा बानो

हिंदी सिनेमा ने यूँ तो एक से एक कई शानदार अभिनेता दिए हैं लेकिन दिलीप कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी बात ही कुछ और है. आज उन्हीं बेमिसाल अभिनेता दिलीप कुमार का 96 वां जन्मदिन है.

फ़िल्मों से बरसों से दूर होने के बावजूद दिलीप साहब के दुनिया भर में आज भी लाखों करोड़ों प्रशंसक हैं. उन प्रशंसकों में सबसे ज़्यादा उनका कोई प्रशंसक है तो वो हैं उनकी पत्नी सायरा, जो उनकी बचपन से दीवानी रही हैं.

हालांकि सायरा बानो स्वयं लोकप्रिय नायिका रही हैं और अपनी जंगली, अप्रैल फूल, पड़ोसन, झुक गया आसमान, पूरब और पश्चिम, विक्टोरिया नंबर 203, आदमी और इंसान तथा ज़मीर जैसी बहुत सी फिल्मों के लिए जानी जाती रही हैं.

लेकिन दिलीप कुमार से शादी के बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन उन्हीं को समर्पित कर दिया. पिछले कई वर्षों से तो वह दिलीप साहब के हर दुःख सुख में साए की तरह उनके साथ रहती हैं. दिलीप साहब के 96 वें जन्मदिन के अवसर पर हमने उनसे एक विशेष बातचीत की.

आप इस बार 11 दिसम्बर को दिलीप साहब का यह 96 वां जन्म दिन कैसे मनाने जा रही हैं ?

कुछ ख़ास समारोह तो नहीं कर रहे इस बार. क्योंकि उनकी सेहत पिछले दिनों काफी नासाज रही है.

मेरी तबियत भी कुछ ठीक नहीं है. इसलिए कोई बड़ी पार्टी करने का कोई मौका नहीं है. बस एक छोटी सी पार्टी रखी है परिवार और करीबी दोस्तों के लिए. कुछ बहुत पुराने पहचान वाले इक्का दुक्का लोग दिन भर हर साल आते रहते हैं.

अल्लाह के फज़ल से रात तक ही यह सिलसिला चलता रहता है. इसलिए कुछ वे लोग भी इसमें शामिल होंगे.

फिल्म इंडस्ट्री से भी कुछ लोग उनके जन्म दिन पर अक्सर आते रहे हैं. मसलन अमिताभ बच्चन या शाहरुख़ खान...

अमिताभ जी बेचारे बहुत व्यस्त रहते हैं फिर भी वह कभी जन्म दिन पर या कभी भी दिलीप साहब को देखने आ ही जाते हैं.

जब युसूफ साहब अस्पताल में दाखिल थे तब भी वह उनका हाल पूछने आते रहे हैं. यहाँ तक आमिर, शाहरुख माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा भी आ जाते हैं. आमिर खान तो कहते हैं कि जितना मैं दिलीप साहब को चाहता हूँ उतना उनको कोई और चाह ही नहीं सकता.

Comments

Popular posts from this blog

北京地产大亨任志强被纪委调查 此前曾发文批习近平

النفط الليبي: لماذا تدفع حكومة طرابلس رواتب أفراد الجيش الذي يحاصرها؟

Седьмой случай смерти от вейпа зафиксировали в США