राष्ट्रपति के अनुरोध पर संन्यास के बाद दोबारा कप्तान बने इमरान, टीम को वर्ल्ड चैम्पियन बनाया
खेल डेस्क. पाकिस्तान की टीम 1987 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में 6 में से 5 मैच जीत चुकी थी। उसे एक में सिर्फ हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में पाक को 28 रन से हरा दिया। इसके बावजूद इमरान खान की कप्तानी में टीम 8 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंच गई थी।सेमीफाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था। इमरान टॉस हार गए। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में पाकिस्तान को 268 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में पाक की पूरी टीम 249 रन पर ऑलआउट हो गई। लाहौर में ऑस्ट्रेलिया 18 रन से जीतकर फाइनल में पहुंच गया। हार के बाद इमरान खान ने संन्यास ले लिया। उनके स्थान प र अब्दुल कादिर को टीम की कमान सौंपी गई। उनके नेतृत्व में टीम 5 में 4 मैच हार गई। सिर्फ एक में जीत मिली। इंग्लैंड से सीरीज के बाद पाक को वेस्टइंडीज का दौरा करना था। तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक क्रिकेट देखने के शौकीन थे। उन्होंने टीम की खराब हालत को देखते हुए इमरान से संन्यास वापस लेने के लिए कहा। इमरान ने वापसी की, लेकिन टीम वेस्टइंडीज में पांचों वनडे मैच हार गई, लेकिन टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर करा ली। इमरान ने दो बार वर्ल्...